मुडिला/ अखण्डनगर
स्थानीय थाना क्षेत्र के उनुरखा गांव में फंदे से लटका हुआ मिला युवक का शव,ननिहाल में रहता था युवक। आजशनिवार,दिनांक28फरवरी2026 को शिवबालक तिवारी पुत्र रामदेव तिवारी निवासी उनुरखा थाना अखंड नगर,जनपद सुलतानपुर द्वारा थाने में सूचना दी है गई कि मेरा नाती अवनीश पाण्डेय पुत्र राजेश कुमार पाण्डेय (22) वर्ष निवासी ग्राम मदरहा,कोतवाली शाहगंज जनपद जौनपुर जो बचपन से ही मेरे घर पर रह रहा था ,बीती रात खाकर अपने कमरे में रात में सोने चला गया,
आज सुबह कमरे में उसका शव फंदे लटका हुआ पाया गया है।
घटना की जानकारी सुबह हुई जिसके सम्बन्ध में सूचना दे रहा हूं ,नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करें।
थाना प्रभारी संत कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त सूचना अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने पर तदनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला


















