अखंडनगर/सुल्तानपुर
दिनाँक 6 फरवरी को ग्राम सभा मीरपुर प्रतापपुर में ग्राम प्रधान रीना देवी ( राजकुमार राजभर) के घर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बेलवाई शिवधाम मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर कादीपुर विधायक राजेश गौतम भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंत्री जी द्वारा आगामी 20 फरवरी को माहुल (तिकोलिया) में महाराजा सुहेलदेव राजभर की भव्य जन्म जयंती का आयोजन किया गया है। जिसमें समाज के हर वर्ग से लोगों को आवाह्न किया गया है कि इस शुभ अवसर पर सभी लोग उपस्थित होकर जयंती कार्यक्रम को सफल बना सके। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद राजभर (पिंटू) ग्राम प्रधान बेलवाई माधौपुर, मीरपुर प्रतापपुर प्रधान प्रतिनिधि- राजकुमार राजभर,सजमपुर प्रधान सुभाष राजभर,मुरादाबाद प्रधान उदयभान,रोशन राजभर, तीरथ राजभर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे।
के मास न्यूज़ अखंड नगर








