अम्बेडकरनगर में 104 ईसीसीई एजुकेटर को मिले नियुक्ति पत्र, बालवाटिका में देंगे सेवाएं

0
1

 

अम्बेडकरनगर

परिषदीय विद्यालयों की बालवाटिका में बच्चों को खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शुरुआती शिक्षा देने के लिए जिले में 104 ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवचयनित एजुकेटर को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इनकी तैनाती से छोटे बच्चों को रोचक और गतिविधि आधारित तरीके से सीखने का अवसर मिलने की उम्मीद है।

नवनियुक्त ईसीसीई एजुकेटर को विद्यालयों में बालवाटिका के बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इसका उद्देश्य बच्चों में शुरुआती उम्र से ही सीखने, समझने और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि विकसित करना है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बालवाटिका के बच्चों को खेल और विभिन्न गतिविधियों के जरिए शिक्षित करने के लिए ईसीसीई एजुकेटर नियुक्त किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से पिछले वर्ष पहले चरण में 141 एजुकेटर की नियुक्ति की गई थी। इसके बाद रिक्त 104 पदों को भरने के लिए सेवायोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए।

शासनादेश के अनुसार, अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन और साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन किया गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब चयनित एजुकेटर विद्यालयों में बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा देने में अपनी भूमिका निभाएंगे l

नवनियुक्त ईसीसीई एजुकेटर के लिए 2 और 3 नवंबर को प्रशिक्षण आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई है। प्रशिक्षण के दौरान बालवाटिका के बच्चों

को उनकी उम्र के अनुरूप खेल, गतिविधियों और अन्य शिक्षण विधियों के माध्यम से पढ़ाने की प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा। इससे विद्यालयों में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

*ब्यूरो रिपोर्ट खलीक अहमद अम्बेडकर नगर*

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें