चुनाव आयोग की बैठक में यूपी के 33 जिलाधिकारियों की मौजूदगी, अंबेडकरनगर की डीएम ईशा प्रिया भी रहीं शामिल

0
1

 

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के 33 जिलाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान निर्वाचन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

 

बैठक में अंबेडकरनगर जनपद की जिलाधिकारी ईशा प्रिया भी उपस्थित रहीं। चुनाव आयोग की ओर से जिलाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा तैयारियों की स्थिति की जानकारी ली गई।

 

बैठक को आगामी चुनावों की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जिलाधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें