जलालपुर/अम्बेडकर नगर शुक्रवार को मंगलम मैरिज हॉल में भाजपा द्वारा मतदाता जोड़ों अभियान का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि मतदाता जोड़ों अभियान भाजपा की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक मतदाताओं को पार्टी से जोड़ना और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने कहा कि मतदाता जोड़ों अभियान से संगठन और मजबूत होगा। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से अभियान में लगें और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।
इस अवसर पर संकुल प्रकोष्ठ सह संयोजक मिथिलेश त्रिपाठी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रकाश यादव, चंद्रिका प्रसाद, धीरेन्द्र भारती, पंकज वर्मा, विनोद कुमार, रजनीश सिंह, उमाशंकर शुक्ल, शाश्वत मिश्र, डॉ. शिवपूजन वर्मा, संजय सिंह,देवेश मिश्र, विकाश कुमार निषाद, केशव श्रीवास्तव, संदीप अग्रहरि, सरिता निषाद, प्रवीण गौड़, शुभम पांडे, विनय सिंह, कृष्णा अग्रहरि, राकेश सिंह, समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















