सड़क दुर्घटना में एक महिला मजदूर की मौत

0
6

अम्बेडकरनगर

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मंगुराडीला स्थित आर.एम. सस्ता ईंट उद्योग के पास उस समय हुआ जब महिला सड़क पार कर रही थी। मृतका की पहचान रूनिया देवी (40) निवासी खजूरी गांव, जनपद गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए पति के साथ यहां आकर ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रही थीं।बताया जाता है कि बुधवार सुबह रूनिया देवी किसी काम से सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही जलालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति प्रदीप कुमार उर्फ सुनील जो उसी ईंट भट्टे पर मजदूरी करते हैं ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।हादसे के बाद मजदूरों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें