जलालपुर,/अंबेडकर नगर
जलालपुर नगर के उस्मापुर (कुटिया बाग) में श्री विश्वकर्मा पूजा समिति द्वारा भगवान विश्वकर्मा की स्थापित मूर्ति की भव्य यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। समिति के अध्यक्ष गुड्डू मिस्त्री तथा उपाध्यक्ष राजेश मौर्य के नेतृत्व में यात्रा ने नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भ्रमण किया और अंत में विश्वकर्मा मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में बाबा विश्वकर्मा के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
विश्वकर्मा मंदिर पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भव्य आरती उतारी। श्रद्धालुओं ने हाथ जोड़कर भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। यात्रा में महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बाद में तमसा तट पर पहुंचकर मूर्ति को भव्य विदाई दी गई।
इस अवसर पर सितारा देवी, देवेश मिश्र, आनंद जायसवाल, मनोज पांडे, शनि जायसवाल, दिलीप यादव, विकास निषाद, सोनू गौड, गोपाल, अजीत निषाद, गुर्दाना पाण्डेय, कप्पू गुप्ता, हरिश्चन्द्र राजभर, रवि मौर्य, सुरेश विश्वकर्मा, शीतला प्रसाद, सोनू मौर्य, मायाराम मौर्य, सौरभ मौर्य, निखिल मौर्य सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु मौजूद रहे।



















