खानपुर पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
7

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खानपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना खानपुर पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मठसौना नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और अवनीश पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय रमाशंकर पाण्डेय, निवासी करमपुर, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 38 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना खानपुर में मु0अ0सं0 293/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह सिरोही, हस्बुल तलब रात्रि चीता मोबाइल भुजेहुआ के कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव एवं कांस्टेबल शुभम सिंह शामिल रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें