खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयन होने पर हुआ भव्य स्वागत 

0
0

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जनपद के भियांव क्षेत्र के नेवादा निवासी अभिषेक पाल खण्ड विकास अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। परिवार, रिश्तेदारों और गांव के लोगों ने फूल -मालाओं और मिठाइयों के साथ उनका अभिनंदन किया।गांव में खुशी का माहौल देखने को मिला। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के इस 27 वर्षीय युवा की इस उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सभी ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।बधाई देने वालों में पूर्व विधायक सुभाष राय, चिंतामणि मिश्रा, मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बंशी यादव पूर्व प्रधान पृथ्वी पाल यादव, समरबहादुर सिंह, लल्लू कनौजिया तथा नीरज सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे। अभिषेक पाल ने अपने माता पिता भाई बहन को पुष्प माला पहना कर आशीर्वाद लिया। चयनित हुए अभिषेक पाल ने बताया कि कठिन मेहनत और लगन के बल पर यह सफलता मिली है। खासकर पढ़ने वाले बच्चों को संदेश दिया कि अच्छी संगत में रहकर तैयारी करे सफलता जरूर मिलेगी। इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। इस सफलता पर अपने दोस्त से प्रेरणा तथा गुरुजनों माता पिता भाई बहन का श्रेय जाता है। उन्होंने कहा कि करीब तीन से चार साल में दूसरी बार में सफलता प्राप्त हुई है। भाई विवेक पाल अध्यापक और पिता रिटायर्ड लेखपाल है ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें