स्पा सेंटर संचालन की सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासन का छापा, दो युवतियां मिलीं

0
3

 

 

जलालपुर /अंबेडकर

नगरकोतवाली क्षेत्र के सुरहुरपुर मार्ग पर बिना आवश्यक अनुमति के संचालित किए जा रहे स्पा सेंटर की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर जांच की। कार्रवाई के दौरान सेंटर में हरियाणा और कोलकाता की रहने वाली बताई जा रही दो युवतियां मिलीं।

बताया गया कि सेंटर ‘रॉयल स्पा’ के नाम से संचालित किया जा रहा था। सूचना के बाद एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सेंटर से संबंधित दस्तावेजों की जांच की।

प्रारंभिक जांच में संचालन के लिए आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेज मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। इसके बाद अधिकारियों ने सेंटर से जुड़े कागजात सहित अन्य बिंदुओं की जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में खलबली मच गई। एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दस्तावेजों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें