माइनर पर युवती को रोककर मोबाइल छीनने का प्रयास

0
2

 

 

जलालपुर/अम्बेडकरनगर

जलालपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा अरई में 16 सितंबर की शाम माइनर के पास घर लौट रही एक युवती के साथ दो अज्ञात युवकों द्वारा कथित रूप से मोबाइल छीनने और दुपट्टा खींचने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर दोनों युवक काली रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से गांव की ओर फरार हो गए।

 

परिजनों के अनुसार, घटना शाम करीब 7 बजे की है। युवती माइनर के पास से होकर घर लौट रही थी। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीनने का प्रयास किया और दुपट्टा भी खींचने की कोशिश की। युवती ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल से मौके से भाग निकले।

 

परिजनों के मुताबिक बाइक काले रंग की स्प्लेंडर थी। पीछे बैठे युवक ने चेहरे को गमछे से ढक रखा था, जिससे उसका चेहरा स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ सका।

 

परिजनों का कहना है कि अरई माइनर के आसपास रात के समय कुछ युवक अक्सर इकट्ठा होकर खड़े रहते हैं। आने-जाने वाली महिलाओं एवं युवतियों के साथ अभद्र टिप्पणियों और परेशान किए जाने की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। ऐसे में घटना के बाद क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

मामले में युवती के परिजनों की ओर से कोतवाली जलालपुर में प्रार्थना पत्र देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में घटनास्थल की जांच, आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल, संदिग्ध बाइक और दोनों युवकों की पहचान तथा क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई है।

 

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसा कृत्य करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

 

पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल व्यक्तियों और पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें