जलालपुर में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीपोत्सव, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मनाया गया उत्सव

0
2

 

जलालपुर/अम्बेडकरनगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर रात्रि को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अम्बेडकर प्रतिमा स्थल यादव चौराहे और भाजपा नगर कार्यालय पर दीप जलाकर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और संयोजन विकास निषाद ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

इस दौरान वरिष्ठ नेता शिवपूजन वर्मा, सुरेश गुप्त, देवेश मिश्र, मानिक चंद सोनी, कृष्ण गोपाल गुप्ता, डेविड गोरे, दुर्गेश गुप्ता, दुर्गेश अग्रहरि, सोनू गुप्ता, अजीत निषाद, दिलीप यादव,विनय मिश्र, लालचंद समेत कई कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।दीपोत्सव के दौरान क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखा गया।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें