नंदकुमार के घर पर सुबह 10:00 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर महिलाओं का आभूषण उठा ले गए उन्हें प्रशासन का कोई खौफ नहीं

0
3

बिठौरा दक्षिण अंबेडकर नगर

भिटौरा दक्षिण में नंद कुमार w /o संगीता देवी के घर में कुछ अज्ञात चोरों ने सुबह 10:00 बजे कल ताला तोड़कर उनकी जेवरात उठा ले गए

और संगीता देवी का कहना है कि मेरा आदमी नंदकुमार भट्टे पर काम करते हैं वह भट्टे पर काम करने के लिए चले गए थे और हम पशु का चारा काटने के लिए खेत में चले गए उसी समय कुछ अज्ञात लोगों ने आए और हमारे घर का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अंदर घुसने के बाद बक्से में रखा हुआ जेवरात उठा ले गए जिसमें छोटी-बड़ी दो लॉकेट चैन और डबल पायल मीणा झुमका अंगूठी और बच्चों का चांदी का राखी उसी बक्से में रखी हुई थी उसे भी चोरों ने उठा ले गए और नंद कुमार का कहना है कि हमारी औरत जब घर पर आई तो टूटा हुआ ताला देखकर उसके होश उड़ गए और भाग कर बक्से के पास गई जहां पर देखा उसका भी ताला टूटा हुआ था और जेवरात बक्से में न पाकर परेशान हो गई कुछ लोगों से कहने लगी कि हमारे घर में चोरी हो गई है हमारा इतना सामान चोरों ने दिनदहाड़े उठा ले गए नंदकुमार जी अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन थाना जैतपुर में तहरीर देकर अवगत करा दिये खबर लिखते वक्त तक पुलिस कोई सामान के बारे में सूचना नहीं लगा पाई थी आगे पुलिस विभाग का कहना है हम इसकी छानबीन करके उचित कार्रवाई जरूर करेंगे जो की नंदकुमार जी का घर ठीक रोड के किनारे है वहां पर हर समय आम जनमानस का आवागमन हरदम लगा रहता है फिर भी चोरों को कोई खौफ नहीं आराम से ताला तोड़कर सारे जेवरात और कुछ सामान उठा ले गये। नंदकुमार जी का कहना है की प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई करके हमारे सामान की छानबीन करें और हमें न्याय देने की कृपया करें यह नंदकुमार जी का कहना है।

वीर बहादुर की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें