
सुल्तानपुर
आगामी त्योहारों पर सुल्तानपुर में हाई अलर्ट,एडीजी ने कसे अफसरों के पेंच।नवरात्रि,दशहरा और दुर्गापूजा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार ने पुलिस लाइंस में अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। संवेदनशील स्थलों पर कड़ी निगरानी,जुलूस मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।डीआईजी अयोध्या सोमेन बर्मा,एसपी विनीत जायसवाल और डीएम इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
In



















