अंबेडकरनगर में नौ उपनिरीक्षकों के तबादले, बदले कार्यक्षेत्र

0
1

 

 

एसपी प्राची सिंह ने जारी किए आदेश, नए तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश

जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने सोमवार को नौ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादले के तहत कई उपनिरीक्षकों को एक थाने से दूसरे थाने भेजा गया है। सभी को नई तैनाती पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग की ओर से किए गए फेरबदल में कोतवाली अकबरपुर, आलापुर, जहांगीरगंज, महरुआ, टांडा, मालीपुर और भीटी थाने शामिल हैं।

 

इन उपनिरीक्षकों के बदले गए कार्यक्षेत्र

 

उपनिरीक्षक विजय कुमार सिंह को कोतवाली अकबरपुर से कोतवाली आलापुर भेजा गया है। अमर बहादुर सिंह को कोतवाली आलापुर से कोतवाली अकबरपुर स्थानांतरित किया गया है। वहीं रवीन्द्र कुमार यादव को कोतवाली टांडा से कोतवाली अकबरपुर भेजा गया है।

 

इसी क्रम में सूर्यमणि शुक्ला को थाना महरुआ से थाना जहांगीरगंज और विजय कुमार यादव को थाना जहांगीरगंज से थाना महरुआ भेजा गया है।

 

मुन्ना सिंह कुशवाहा को कोतवाली टांडा से थाना मालीपुर तथा मो. रसूल को थाना मालीपुर से कोतवाली टांडा भेजा गया है। वहीं अश्वनी सिंह को कोतवाली अकबरपुर से कोतवाली टांडा की जिम्मेदारी दी गई है।

 

पुलिस लाइन से भीटी भेजे गए अरुण कुमार सिंह

 

उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कोतवाली भीटी भेजा गया है। पुलिस प्रशासन के मुताबिक नए कार्यक्षेत्र में तैनात सभी उपनिरीक्षकों को अपराध नियंत्रण, शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए हैं l

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें