आजादी गौरव यात्रा” देश के लिए बलिदान दिये स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए – कांग्रेस

0
77

अम्बेडकरनगर, 80 साल पहले 9 अगस्त को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में और उनकी प्रेरणा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भारत छोडो आंदोलन शुरू किया था उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा “जितेन्द्र” ने कही।
उन्होंने कहा भारत छोडो आंदोलन के परिणाम स्वरूप पांच साल बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। आज हम कांग्रेसजन देश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए आजादी गौरव यात्रा का शुभारंभ कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव “संजय” ने कहा देश में मंहगाई और बेरोजगारी बढ रही है, देश का किसान परेशान हैं सरकारी सम्पत्तियों का निजीकरण दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू” ने बताया 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यालय से “आजादी गौरव यात्रा” का शुभारंभ हुआ। यात्रा जिला मुख्यालय स्थिति डॉ अम्बेडकर जी के पर माल्यार्पण कर पटेल नगर स्थिति डॉ सरदार पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी आश्रम स्थिति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात पुरानी तहसील स्थिति हनुमान मंदिर पर पूजा अर्चना करके देश के अमन चैन के लिए कांग्रेसजनों ने प्रार्थना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार पाल, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र “बब्लू”, ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष उदयभान मिश्र “राजबहादुर”, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो जियाउद्दीन अंसारी, सुखीलाल वर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश सचिव अमित यादव “संजय”, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जैसराज गौतम, रामजन्म दूबे, जय प्रकाश तिवारी, उमापति वर्मा, युवा कांग्रेस सचिव बृजेश यादव, सोशल मीडिया महासचिव विपुल वर्मा, सोशल मीडिया महासचिव राम जी वर्मा, राजनाथ दूबे, अजय पासवान, वीरेंद्र गौतम, रीतेश तिवारी, दीनानाथ यादव, ब्लाक सचिव साधवन, चिंटू, राजू, सत्यजीत सिंह, मस्तराम शर्मा आदि मौजूद रहे।

In