छठ पर्व को लेकर एसपी प्राची सिंह ने रामबाग घाट का किया स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

0
1

 

आलापुर /अंबेडकरनगर छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने रविवार को थाना जहांगीरगंज क्षेत्रांतर्गत रामबाग घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा घाट पर की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें। साथ ही भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि छठ पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, जिससे श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें