थाना जैतपुर में तैनात आरक्षी पवन कुमार मिश्रा व बृजेश कुमार यादव उर्फ टाइगर बने मुख्य आरक्षी

0
126

अम्बेडकरनगर

जैतपुर थाना में तैनात आरक्षी पवन कुमार मिश्रा व बृजेश कुमार यादव उर्फ टाइगर को मुख्य आरक्षी पद पर पदोन्नति मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।पवन कुमार मिश्रा की पहली पोस्टिंग वर्ष 2011 में हुई थी और वह वर्ष 2015 से जिले में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं बृजेश कुमार यादव उर्फ टाइगर वर्ष 2015 से जिले में तैनात होकर जनता की सेवा कर रहे हैं। जलालपुर में उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी की उपस्थिति में दोनों जवान को मुख्य आरक्षी बनाया गया। अधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं पर जैतपुर थाना प्रभारी टी के आजाद, कोतवाल जलालपुर अजय प्रताप यादव, उप निरीक्षक गण जैतपुर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों सहित अन्य लोगों ने बधाई दिए।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें