ईद उल फितर का त्यौहार सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न : लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी बधाई

0
0

*जलालपुर /अंबेडकर नगर* जलालपुर नगर व आसपास के क्षेत्रों में ईद उल फितर का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ l इस अवसर पर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा l जलालपुर नगर की पुरानी ईदगाह बाजिद पुर में ईद उल फितर की नमाज़ कारी मोहम्मद तय्यब की कयामत में अदा की गई l इस मौके पर मौलाना हबीबुररहमान नूरी ने देश में अमन चैन और समृद्ध की दुआएं मांगी l इसी तरह मंगलाडिला स्थित नहीं ईदगाह में कारी मोहम्मद ज़करिया व मदीना मस्जिद सराय चौक में कारी गयासुद्दीन जबकि सराय चौक स्थित वक्त मस्जिद रौज़ा हजरत कासिम में मौलाना रहबर राजा की कयामत में नमाज अदा की गई l  जामा मस्जिद उर्दू बाजार में कारी आफाक अहमद, जाफराबाद बड़ी मस्जिद में मौलाना मिजन राजा, हैदरी मस्जिद में मौलाना रईस हैदर, छोटी मस्जिद में मौलाना मोहम्मद हैदर, अखाड़ा मस्जिद में मौलाना ज़ैगम अब्बास, बड़ी दरगाह में मौलाना शाहिद हसन रजाई ने की कयामत में ईद उल फितर की नमाज अदा की गई l  ईद उल फितर के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को ईद की बधाई दी l  ईद उल फितर त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने में उप जिलाधिकारी जलालपुर राहुल गुप्ता, क्षेत्राधिकार जलालपुर अनूप कुमार सिंह, जलालपुर कोतवाल अजय प्रताप यादव अपनी टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद दिखे l

खलीक अहमद की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें