शराब ठेके के पास खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग की पीटकर हत्या

0
2

 

सूत्र

 

अंबेडकर नगर

अंबेडकर नगर जनपद के सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्की बाजार में शराब ठेके के पास रविवार देर रात कुछ अराजक तत्वों ने एक बुजुर्ग की बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कुर्की महमूदपुर निवासी चैत्रु राजभर रात में अपने खेत की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान कुर्की बाजार स्थित शराब ठेके के पास कुछ लोगों से उनकी कहासुनी हो गई।आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अराजक तत्वों ने बांस से बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चैतू राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना में शामिल बताए जा रहे लोग शाह सुलेमपुर खपुरा गांव के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी आरोपियों की पहचान और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, आरोपियों की तलाश कर रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें