लोरपुर मारपीट मामले में एक आरोपी मार पीट में प्रयोग डंडा सहित गिरफ्तार

0
19

 

दोस्तपुर/ सुल्तानपुर

 

अखण्डनगर थाना क्षेत्र के लोरपुर गांव में सोमवार को दो गुटों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में घायल ऋषिकेश पुत्र रामनवल निवासी हकीमपुर की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मंगलवार दोपहर करीब 1:40 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बनगवाडीह पंचायत भवन के पास से नामजद आरोपी सचिन वर्मा पुत्र राममूर्ति वर्मा, निवासी बनके गांव, कादीपुर, हाल पता बेहराभारी, अखण्डनगर को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर मारपीट में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया। उपनिरीक्षक अमित सिंह, आरक्षी विजय कुमार गुप्ता व अमित यादव की टीम ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

 

के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें