अंबेडकरनगर
थाना अलीगंज की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय अपराधियों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में अपराधियों के बीच खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।
थाना प्रभारी सुनील कुमार पांडेय की पहचान केवल सख्त पुलिसिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए भी उनकी सराहना हो रही है। कानून व्यवस्था को लेकर उनकी सक्रियता और अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों से अलीगंज पुलिस की कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। सख्त पुलिस अधिकारी के साथ नेक, संवेदनशील और आमजन के प्रति सहयोगी इंसान के रूप में भी उनकी छवि मजबूत हो रही है।



















