सूरापुर में ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां तेज, गलियों एवं मस्जिदों में हुई सजावट

0
4

 

सूरापुर

इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हज़रत मुहम्मद मुस्तफा (स.अ.) के जन्मदिन ईद मिलादुन्नबी को लेकर इस्लामी महीना रबीउल अव्वल मे सूरापुर और आस-पास के इलाकों में तैयारियां तेज हो गई है l साफ सफाई के साथ कलियों मस्जिदों और बाजारों को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और जगह-जगह रोशनी व सजावट का काम चल रहा है l ज़ुलुसे मोहम्मदी को लेकर मरकजी तहफ़्फुज़ -ए -नामूस -ए – रिसालत कमेटी ने अंजुमनों के कार्यक्रमों का समय निर्धारित कर दिया हैl इस बार करीब देर दर्जन अंजुमने कार्यक्रमों में शामिल होंगी l जिनमे अंजुमन मुहीब्बाने वतन, शोहदाए चारयार, नूर ए मिल्लत, इस्लाहुलमुस्लिमीन और आशिकाने रसूल व अन्य अंजुमने शामिल है l इसके बाद लगातार कई दिनों तक विभिन्न स्थानों पर जुलूस नातखवानी और मुशायरों के कार्यक्रम होते रहेंगे l कार्यक्रम को लेकर कमेटी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी तैयारी में लगे हुए हैं कमेटी ke सभी पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए हैं l

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें