दोस्तपुर/सुल्तानपुर, 25 अगस्त 2026
सोशल मीडिया पर आज वायरल हुई खबर “भीषण बारिश के मध्य जिले में मनरेगा विभाग की सुनामी”को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी आख्या जारी की है।
उपायुक्त श्रम रोजगार, सुल्तानपुर द्वारा जिलाधिकारी को भेजी गई रिपोर्ट (पत्रांक 781 / वीबी-जीरामजी / सोशल मीडिया / 2026-27) में बताया गया है कि वायरल खबर के संबंध में सभी विकास खण्डों से NMMS के माध्यम से दर्ज उपस्थिति का सत्यापन कराया गया।
सत्यापन में पाया गया कि 25.08.2026 को जिले में मनरेगा के अंतर्गत कार्य सामान्य रूप से चल रहे हैं और वर्षा का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। चल रहे कार्यों पर वास्तविक श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई है।
जिले की आज की स्थिति :-
ब्लॉक कार्यों की संख्या मस्टर रोल मानव दिवस कार्य का नाम
अखण्ड नगर 1 1 2 प्र०मं० आवास की मजदूरी
दुबेपुर 1 1 1 इण्टरलाकिंग कार्य
जयसिंहपुर 2 2 5 वृक्षारोपण संरक्षण कार्य
कादीपुर 5 5 19 स्कूल बाउंड्रीवाल + वृक्षारोपण संरक्षण
कूरेभार 2 2 4 वृक्षारोपण संरक्षण कार्य
कुड़वार 1 1 6 इण्टरलाकिंग कार्य
लम्भुआ 1 1 2 व्यक्तिगत कार्य पशु शेड निर्माण
**कुल** **13** **13** **39**
रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि कुल 7 ब्लॉकों में 13 कार्य चल रहे हैं, जिन पर 39 श्रमिकों ने काम किया है।
उपायुक्त ने उक्त आख्या जिलाधिकारी को सादर सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दी है।
के मास न्यूज संवाद दाता दोस्त पुर


















