हंसवर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 305 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक भी सीज

0
1

 

 

हंसवर, अम्बेडकरनगर

जिले में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत हंसवर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 305 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद कर सीज कर दी गई है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. सईद पुत्र रोशन अली, निवासी भूलेपुर, थाना हंसवर, जनपद अम्बेडकरनगर, उम्र लगभग 41 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे मूसेपुर कला स्थित पेट्रोल पंप के आगे खड़ंजा मार्ग पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (यूपी-45 एएन-7509) से अवैध स्मैक लेकर कटोखर की ओर जा रहा था।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 305 ग्राम अवैध स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना हंसवर में मु.अ.सं. 108/2026 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेजा जा रहा है। वहीं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।

थानाध्यक्ष अविनेश कुमार ने बताया कि बरामदगी की कार्रवाई पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की गई। मौके पर मजिस्ट्रेट को बुलाकर बरामद स्मैक की विधिवत जांच और सत्यापन कराया गया, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे अभियान और अधिक प्रभावी ढंग से चलाए जाएंगे, ताकि समाज में नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें