आंखों में नमी, कंधे पर पार्थिव शरीर: टांडा-अलीगंज थाना प्रभारियों ने पेश की इंसानियत की मिसाल

0
1

 

अम्बेडकरनगर

पीआरडी जवान वीरेंद्र कुमार की आत्महत्या की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अपनों को खोने के गम में डूबे परिवार के बीच टांडा प्रभारी दीपक सिंह रघुवंशी और अलीगंज प्रभारी सुनील कुमार पांडेय ने जिस तरह संवेदनशीलता दिखाई, वह पुलिस की मानवीय तस्वीर सामने लाती है।

दोनों प्रभारी मौके पर पहुंचे, शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार के दुख में सहभागी बने। इतना ही नहीं, दोनों अधिकारियों ने स्वयं वीरेंद्र कुमार के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम संस्कार में साथ दिया। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

वर्दी में जिम्मेदारी तो हर कोई निभाता है, लेकिन दुख की घड़ी में परिवार के सदस्य की तरह साथ खड़ा होना इंसानियत की असली पहचान है। टांडा और अलीगंज प्रभारियों की यह संवेदनशील पहल पुलिस के उस मानवीय चेहरे को सामने लाती है, जहां कानून के साथ-साथ संवेदना और इंसानियत को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है।

दोनों पुलिस अधिकारियों के इस व्यवहार की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। दीपक सिंह रघुवंशी और सुनील कुमार पांडेय ने साबित किया कि पीड़ित परिवार के साथ पुलिस की वर्दी के पीछे एक संवेदनशील इंसान भी होता हैl

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें