कादीपुर/सुलतानपुर जिले के विधान सभा लम्भुआ के अंतर्गत भदैंया अमारी में आज दिनांक 15.09.2026 को ओम प्रकाश सरोज के नेतृत्व में पीडीए सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे पीडीए समाज के सैकड़ों लोगों ने इस आयोजन में भाग लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम के सह आयोजक दुर्गा प्रसाद यादव रहे और चौपाल में समाजवादी पार्टी के पर्यवेक्षक आजाद राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि पर्यवेक्षक आजाद राय ने कहा कि सुलतानपुर की पांचों सीट सपा जीत रही है, हम लम्भुआ सीट सबसे ज्यादा वोट से जीत रहे हैं। अखिलेश यादव का सभी धर्मों में आपसी प्यार-सौहार्द बनाये रखने का पैगाम लेकर आया हूं। सम्मेलन के मुख्य वक्ता समाजवादी पार्टी से लम्भुआ विधानसभा के भावी प्रत्याशी शिक्षक श्यामलाल निषाद ने कहा कि पीडीए समाज के लोगों पर हो रहे शोषण, अत्याचार, हकमारी, हत्या की वजह मौजूदा सरकार है। इससे मुक्ति के लिए हमारा पूरा संघर्ष इस सरकार को सत्ता से हटाने के लिए रहे। सम्मेलन के संयोजक मो० निजाम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आज्ञा प्रसाद यादव ने की, जबकि संरक्षक भारत सरोज व सह संरक्षक अयोध्या प्रसाद रहे। सम्मेलन को सपा के लम्भुआ विधानसभा अध्यक्ष एड. सत्यपाल यादव, सकरसी प्रधान मोबीन अहमद, पूर्व प्रधान महावीर सरोज, जिला उपाध्यक्ष सूफियान अहमद, बीडीसी मनोज सरोज, पूर्व प्रधान श्यामलाल, रामबोध यादव, मोहर्रम अली, रमजान अली, आलम शेख, ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व वि.स. अध्यक्ष हरिकेश यादव, जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एसस.बी. यादव, राजबलि यादव “काका”, ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र यादव, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी भजन यादव, पूर्व प्रधान नरेन्द्र यादव सहित दर्जनों लोगों ने सम्बोधित किया।
केमास न्यूज कादीपुर सुल्तानपुर






















