September 18, 2026 आजमगढ़ जिले के तहबरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंझारी बाजार में दिनदहाड़े आभूषण की दुकान से गहना लेकर भाग रहे बदमाशों को ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए पीछा कर पकड़ लिया। घटना के बाद बदमाशों के पकड़े जाने और ग्रामीणों द्वारा उनकी तलाशी लिए जाने पर बैग में रखें असलहा व कारतूस बरामद हुआ घटना को लेकर बाजार में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, गुरुवार को चार बदमाश दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर मंझारी बाजार पहुंचे थे। आरोप है कि बदमाश आनंद सेठ की दुकान पर पहुंचे और वहां से सोने की चेन लेकर भागने लगे। बदमाशों के भागते ही दुकान पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार और ग्रामीण बदमाशों के पीछे दौड़ पड़े।
बताया जा रहा है कि बदमाश भागते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पहुंच गए। इस दौरान ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनके दो साथी मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पकड़े गए बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पकड़े गए बदमाशो के बैग की तलाशी ली गई बैग के अंदर से तमंचा, पिस्टल, बांका और कारतूस मिलने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन सामानों की बरामदगी की गई
ग्रामीण एक बदमाश का पीछा करते हुए ग्रामीणों द्वारा खेत में दौड़ाकर एक आरोपी को पकड़ने का दृश्य भी फोटो में दिखाई दे रहा है। घटना के बाद मंझारी बाजार में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
शुक्रवार सुबह करीब सात बजे बाजार में घटना की चर्चा होती रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि वारदात गुरुवार की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश के साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच और आरोपियों से पूछताछ के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दुकान से कितने मूल्य का आभूषण ले जाया गया था, पकड़े गए आरोपियों की वारदात में क्या भूमिका थी कथित असलहा बरामदगी की वास्तविकता क्या है। फिलहाल ग्रामीणों द्वारा बदमाशों को पकड़ लिए जाने की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
पत्रकार चंद्रशेखर यादव




















