अम्बेडकरनगर
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के अमदही गांव के पास नहर पर एक स्कूली बस और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान अमदही गांव निवासी मुंशी रजा के 22 वर्षीय पुत्र सलमान के रूप में हुई है। घटना के बाद उन्हें ग्रामीणों ने निजी वाहन से आजमगढ़ जिले के अतरौलिया पीजीआई अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। दूसरा घायल युवक अमदही गांव निवासी हीरालाल का 17 वर्षीय पुत्र विकास जिनकी हालत चिंताजनक है। जानकारी के अनुसार, सलमान और विकास दोनों सकरा दक्षिण गांव में एक दावत में जा रहे थे। सकरा दक्षिण में कल शादी थी और आज उसी के उपलक्ष्य में बहुभोज का आयोजन था। सलमान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया गया है। दोनों युवक अमदही गांव के ही निवासी हैं। घटना की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना प्रभारी टी के आजाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी इकठ्ठा की। दुर्घटनाग्रस्त बस को अपने कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिए वहीं कोतवाल अजय प्रताप यादव कटका थाना अध्यक्ष भी मौके पर पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त किए। मृतक सलमान तीन भाइयों में सबसे छोटा था बड़े भाई अमजद खान फरियाद तथा एक बहन है। बुजुर्ग पिता व मां सहित पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंचे सपा नेता जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह यादव ने परिजनों को शोक व्यक्त करते हुए ढाढस बढ़ाया।



















