दो युवकों द्वारा मंदिर की दान पेटीका को तोड़ने का किया गया प्रयास, सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस, जलालपुर थाने की सराहनीय भूमिका ने बढ़ाया विश्वास

0
1

 

जलालपुर/अंबेडकर नगर

स्थानीय नागरिकों की सजगता और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण श्री शीतला माता मठिया मंदिर में देखने को मिला। दो युवकों ने मंदिर में लगी दानपेटी को तोड़ने का प्रयास किया, किंतु वे अपने इरादे में सफल नहीं हो सके।

 

जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों ने मठिया मंदिर में घुसकर दानपेटी तोड़ने और उसमें से नकदी निकालने की फिराक में थे। इसी दौरान खटपट की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। पुजारी अशोक कुमार पांडेय और सोनू गुप्ता ने तुरंत नीरज जलालपुरी को सूचना दी। मौके पर पहुँचे सोनू गुप्ता, देवेश मिश्र, आदित्य गोयल सहित अन्य ग्रामीणों ने चोरों को घेरने का साहसिक कदम उठाया। हालाँकि, युवक चकमा देकर वहाँ से फरार हो गए, लेकिन स्थानीय होने के कारण कई लोगों ने उन्हें पहचान लिया और तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही जलालपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संदिग्धों के घरों पर दबिश दी और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस फुर्तीली कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। मौके पर शम्भू गुप्ता, सूरज, प्रहलाद शर्मा और निखिल भी मौजूद रहे।

 

मंदिर कमेटी अध्यक्ष चन्द्रलाल जायसवाल ने रात्रि में हुई घटना की जानकारी देते हुए कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की माँग की। कोतवाल अजय प्रताप यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

 

गौरतलब है कि इस पूरी घटना में नागरिकों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता की जितनी तारीफ की जाए, कम है। इसने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब प्रशासन और जनता आपस में मिलकर काम करें, तो अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बचती। जलालपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने आम लोगों के मन में कानून-व्यवस्था को लेकर विश्वास और मजबूत किया है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें