लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि सुरक्षा मानकों को शक्ति से लागू करने की उठी मांग

0
3

गोसाईगंज सुलतानपुर

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों एवं युवाओं की असमय मृत्यु से पूरा प्रदेश शोकाकुल है इस हृदय विदारक घटना में दिवंगत विद्यार्थियों की आत्मा की शांति एवं शोक संतृप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए कटका क्लब सामाजिक संस्था एवं विश्व हिंदू परिषद प्रखंड कूरेभार के संयुक्त तत्वावधान मे कटका बाजार स्थित सरवन ग्राम सभा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ मिश्रा विनम्र ने कहा कि यह हादसा केवल कुछ परिवारों की नहीं बल्कि पूरे समाज की क्षति है उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होना चाहिए डॉक्टर मिश्रा ने प्रदेश सरकार पर प्रशासन से मांग कि की सभी कोचिंग संस्थानों एवं विद्यालयों एवं सार्वजनिक भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों की नियमित जांच कराई जाए तथा जिन संस्थाओं में सुरक्षा व्यवस्था अधूरी है उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए वहीं विश्व हिंदू परिषद कूरेभार प्रखंड अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडे व प्रखंड मंत्री चंद्र प्रकाश तिवारी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस दुखद घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति को उजागर कर दिया है उन्होंने मांग की कि प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता आपातकालीन निकास द्वार एवं सुरक्षा प्रशिक्षण को अनिवार्य बनाया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन प्रशासन और संस्थान संचालकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा मोमबत्तियां जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी सभा में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई श्रद्धांजलि सभा में धर्मेंद्र शर्मा ,मोहित सिंह , सालिक राम मिश्र, बब्बन पांडे, रामलाल पाल ,अवधेश शर्मा ,वीरेंद्र शर्मा ,राहुल शर्मा ,दर्जनों लोग उपस्थित रहे

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें