2 वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, सुराई रेलवे फाटक बाजार के लोग पेयजल संकट से परेशान

0
1

 

आजमगढ़। रानी की सराय विकास खण्ड क्षेत्र के सुराई रेलवे फाटक बाजार में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा हुआ है। हैंडपंप बंद होने के कारण बाजारवासियों और राहगीरों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और ग्राम पंचायत से हैंडपंप की मरम्मत कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी और उमस के मौसम में बाजार आने वाले लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है।

मौके पर हैंडपंप की स्थिति भी जर्जर दिखाई दे रही है। लंबे समय से रखरखाव न होने के कारण यह पूरी तरह से अनुपयोगी हो चुका है। बाजारवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।बाजारवासियों ने जिला प्रशासन, जल निगम एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि खराब पड़े इंडिया मार्का हैंडपंप की जल्द से जल्द मरम्मत कराकर उसे चालू कराया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिल सके।

सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें