फूलन देवी की जयंती की पूर्व संध्या पर मोस्ट कल्याण संस्थान ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

0
1

 

 

कादीपुर/सुलतानपुर जिले के जिला अस्पताल में आज दिनांक 09.08.2026 को फूलन देवी की जयंती की पूर्व संध्या पर मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान में युवा समाज सेवी सोनू यादव के नेतृत्व में ब्लड बैंक के जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मोस्ट कल्याण संस्थान के डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद ने किया कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता मोस्ट कल्याण संस्थान के डायरेक्टर शिक्षक श्यामलाल निषाद ने कहा कि रक्तदान करना वीरांगना फूलन देवी के प्रति सच्चा सम्मान माना जायेगा। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरत मंद की जिंदगी बचाई जा सकती है। इससे बड़ा मानव सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता है। इस रक्तदान शिविर में कुल 25 लोगों रक्तदान किया। इस रक्तदान शिविर में सतीश यादव “सोनू”, राहुल यादव, सलमान, कमलेश निषाद, आशीष यादव, कमलेश कुमार निषाद, धर्मेंद्र निषाद, सुरजीत कुमार निषाद, विपिन कुमार यादव, प्रदीप कुमार निषाद, महादेव निषाद, एडवोकेट मेहीलाल निषाद, गौरव निषाद, सभाजीत निषाद, धर्म विजय राव, मनदीप कनौजिया, रोहित निषाद, अरविन्द निषाद, विकास यादव, सुदीप निषाद, राम नयन निषाद, शिक्षक नंदलाल, अरविन्द सिंह यादव, पवन निषाद, दिवाकर कुमार गौतम सहित 25 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं के लिए फलाहार की व्यवस्था के लिए तुलसीराम निषाद, इं. अच्छेलाल केवट व दयाराम मौर्य ने 2 हजार पांच सौ रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस मौके पर मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, मछुवा कल्याण संस्थान के अध्यक्ष प्रधान योगेश निषाद, मोस्ट जिला संयोजक राकेश निषाद, मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र निषाद, विजय बहादुर यादव, महिला विंग प्रमुख नन्दनी बौद्ध, सुमित्रा यादव लम्भुआ, प्रधान शिवकुमार निषाद, शिव मोहन यादव, आकाश यादव सहित दर्जनों लोग इस रक्तदान शिविर में मौजूद रहे।

 

अशोक कुमार पत्रकार केमास न्यूज

कादीपुर सुल्तानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें