मेहनगर आज़मगढ़
दीपक तले अंधेरा , यह कहावत तो अभी कागजों में थी लेकिन मेंहनगर तहसील में यह कहावत चरितार्थ हो रही है ।
मेहनगर तहसील में आधार कार्ड बनाने के लिए के लिए रिपोर्ट के नाम पर धन उगाही का धंधा जोरों पर चल रहा है ।डीएम साहब को पता ही नहीं है ।उनके ऑपरेटर द्वारा 18 साल के ऊपर के आधार में रिपोर्ट लगाने के नाम पर जबरदस्त धनउगाही की जा रही है इस संबंध में साहब की बात का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जो इस प्रकार का है।
आधार कार्ड में यदि कोई व्यक्ति 18 साल से ऊपर का हो चुका है तो उसके लिए तहसील स्तर रिपोर्ट लगती हैं। जिसमें एसडीएम की अनुमति आवश्यक है लेकिन सामान्यतया ऐसा नहीं होता है ।महीनों रिपोर्ट पेंडिंग पड़ी रहती है ।एडीएम ऑफिस में एक ऑपरेटर मनीष है। जिनके पास एक व्यक्ति आधार कार्ड बनाने के लिए गया लेकिन रिपोर्ट लगाने के लिए उसे ₹5000 की डिमांड की गई न देने की स्थिति में उसका उसका रिपोर्ट अस्वीकृत कर देने की बात कही गई। जब इसकी जानकारी एक पत्रकार को हुई तो उन्होंने इस मामले पर एसडीम साहब से वार्ता की ।जिसका एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे साहब कह रहे है कि हमे इसकी कोई जानकारी नहीं है ।जब की उनके नाक के नीचे सब कुछ हो रहा है । आखिर उच्चाधिकारी कब तक लापरवाह बने रहेंगे ।














