ओवरलोड ट्रक  पलटी ,ड्राइवर और कंडक्टर सुरक्षित

0
1

 

आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिना पारा गांव के पास ओवरलोड ट्रक सड़क के किनारे खाई में पलट गई।फिलहाल  किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। देखते-देखते वहां भीड़ जुड़ गई।   वहां  एकत्र लोगो ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर पुलिया  और ब्रेकर की कई बार मांग भी की गई परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई। जहां पर ट्रक पलटी है यहां काफी घुमावदार सड़क होने के कारण कई घटनाएं हो चुकी हैं ।परंतु प्रशासन आंख मूद कर चला जाता है आज तक किसी ने ब्रेकर बनवाने की जहमत नहीं लिया। जिसके कारण महीना नहीं बीतता कि कोई ना कोई घटना हो जाती है ।और जब कोई अधिकारी आता है तो आंख मूदकर चला जाता है मालूम होता है कि किसी घटना का इंतजार कर रहे हो। इस बार तो हद हो गई जब सोनभद्र से चलकर गिट्टी से भरी ओवरलोड ट्रक यहां पहुंची और पलटी मार गई ।रास्ते में कितने आरटीओ और खनन विभाग के अधिकारी मिले होंगे। परंतु किसी ने यह जहमत नहीं ली एक तरफ तो शासन जांच करता है और दूसरी तरफ खुली छूट देता है कि जिस तरह से जाना हो जाओ।  ग्रामीणों ने मांग किया है कि यदि यहां पर ब्रेकर नहीं बनाया गया तो कभी गंभीर परिणाम हो सकते हैं ।

सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें