आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के नवागत तहसीलदार उमेश सिंह ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा राजस्व कार्यों की जानकारी ली। तहसील निजामाबाद के नवागत तहसीलदार उमेश सिंह द्वारा बताया गया कि वह मूल रूप से सुल्तानपुर जिले के रहने वाले हैं। वह 1995 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह आजमगढ़ जिले की लालगंज और फूलपुर तहसील में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
निजामाबाद तहसील में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण और आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में रहेगा।
नवागत तहसीलदार के कार्यभार ग्रहण करने पर तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया
सब ब्यूरो चीफ़ महादेव यादव की रिपोर्ट





















