कचरे के ढेर में तब्दील हुआ गांव ,पानी, कीचड़, बदबू और बीमारियों से ग्रामीण परेशान

0
1

 

फूलपुर आजमगढ़

जिले के अहरौला ब्लाक के अंतर्गत ग्राम सभा खजुरा में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर नाली और रास्ते को लेकर गंभीर आरोप लगाएं हैं।, गांव में चारो तरफ सड़क पर कचरा, पानी और कीचड़ का साम्राज्य है ।सड़कों पर कचरा और हवा में बदबू से इस गांव के लोगों का जीना हुआ मुश्किल हो गया है।ग्राम वासियों का कहना है स्कूल जाने वाले बच्चे बच्चियों को साल के 365 दिन सड़क पर लगे पानी के बीच आना जाना पड़ता है। सड़क पर पानी लगने से लोगों को आने-जाने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गांव के बीडीसी राम मिलन यादव ने कहा कि मैंने कई बार रास्ता और नाली को लेकर ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी को सूचना भी दिया। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। आज 10 साल से पानी और कीचड़ से ग्रामीण परेशान हैं।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उखड़ीं हुई गिट्टीया और जल भराव के कारण पैदल चलना या वाहन चलाना दूभर हो जाता है ।आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस या अन्य वाहन खराब रास्ते के कारण समय पर गांव में नहीं पहुंच पाते।जल जमाव और बारिश के चलते टूटी सड़के कीचड़ से भर जाती हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें