Azamgarh:रविवार को फूलपुर तहसील के अंतर्गत माहुल बाजार में केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन के बैनर तले मीटिंग किया गया जिसमें उपस्थित जनसंपर्क अधिकारी उत्तर प्रदेश रामनिवास गौतम आजमगढ़,जिला युवापाध्यक्ष विनोद कुमार भारती,संदीप कुमार तहसील अध्यक्ष फूलपुर, अहरौला ब्लाक अध्यक्ष संजय, जिला सचिव छोटेलाल, सत्यवीर, राम रूप सरोज तहसील युवा अध्यक्ष लालगंज, नौशाद संगठन मंत्री फूलपुर, हारून रशीद तहसील सचिव फूलपुर , शीलू तहसील अध्यक्ष अहिरौला, अनिल कुमार ब्लॉक अध्यक्ष पवई, सदस्य में अमित, अंशु, पंकज कुमार, प्रदीप कुमार ,गुलाब ,सुरेश कुमार, प्रमोद कुमार राजभर ,धर्मेंद्र ,जय हिंद,राम सिंगर, अनुज,आदि लोग उपस्थित रहे। जिसमें श्री राम निवास गौतम जी ने संगठन के ऊपर बहुत विस्तार से चर्चा किया तथा कड़ा रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा की जो संगठन में ढिलाई है।वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतः आप सभी लोग को अगर संगठन में काम करना है तो संगठन के प्रति अपने आप को समर्पित करना होगा और संगठन के साथ आपको कदम से कदम मिलाकर चलना होगा जिससे संगठन में मजबूती मिले तथा शोषित वंचितों का सहयोग किया जा सके समाज में हो रहे अत्याचार एवं अन्य के खिलाफ एकजुट होकर संगठन के सभी पदाधिकारी आवाज़ उठाएं अतः अगर संगठन में कहीं से कोई समस्या होती है आप हमसे या उच्च पदाधिकारी से संपर्क कर उस समस्या का निदान करें ।अंत में उन्होंने कहा की जो हमारा अभियान चला था की कम से कम हफ्ते में दो सदस्य जोड़े इस पर आप सभी लोग फिर से विचार करके कड़ी कड़ी मेहनत करके इस अभियान को सफल बनाएं जिससे कि संगठन में मजबूती मिले अंत में उन्होंने 14 अप्रैल पर चर्चा करते हुए कहा की अंबेडकर जयंती किस प्रकार मनाई जाएगी यह आने वाले समय में आप सभी लोगों को निर्देशित किया जाएगा और आप सभी लोग एक साथ मिलकर संगठन को मजबूत बनाएं संगठन के पद चिन्ह पर चले जिससे समाज में बुराइयों को फैलने से रोका जा सके।
माहुल नगर पंचायत में केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन की कार्यकर्ता बैठक हुई सम्पन्न
In















