जौनपुर :आज दिनांक 01 मार्च 2026 को केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन,नई दिल्ली के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश प्रभारी माननीय सुबोध कुमार जी के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जनपद जौनपुर के ग्राम महमूदपुर, थाना सरपतहा, ब्लॉक सुईथाकला, तहसील शाहगंज जिला जौनपुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई स्वर्गीय अजीत कुमार (पुत्र बनवारी लाल) की मृत्यु के संबंध में उनके परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए आश्वासन दिया कि संगठन न्याय की लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा। इस मौक़े पर प्रदेश प्रभारी सुबोध कुमार जी के साथ जनसंपर्क अधिकारी रामनिवास गौतम जी, वाराणसी मंडल सचिव उमेश कुमार जी, जिला महासचिव आजमगढ़ डॉ. रविंद्र जी, वरिष्ठ पत्रकार छविलाल जी तथा जौनपुर जिलाध्यक्ष राधेश्याम जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि हिरासत अथवा जेल में किसी भी प्रकार की संदिग्ध मृत्यु अत्यंत गंभीर मानवाधिकार विषय है। संगठन ने प्रशासन से मांग की कि प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा पीड़ित परिवार को उचित न्याय एवं मुआवजा प्रदान किया जाए।

केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन यह पुनः दोहराता है। कि मानवाधिकारों की रक्षा सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार के अन्याय के विरुद्ध संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा।


















