पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर में विधि-विधानपूर्वक भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना सम्पन्न

0
1

 

 

सुल्तानपुर

 

दिनांक 17.09.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन, सुलतानपुर स्थित शस्त्रागार एवं परिवहन शाखा में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना हर्षोल्लास एवं विधि-विधानपूर्वक सम्पन्न हुई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल द्वारा शस्त्रागार में भगवान विश्वकर्मा जी का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री वृजनारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्री रामकृष्ण चतुर्वेदी, प्रभारी आरआई, परिवहन शाखा के प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

पूजा-अर्चना के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्रागार में रखे शासकीय शस्त्रों तथा परिवहन शाखा में उपलब्ध शासकीय वाहनों एवं उपकरणों का विधि-विधानपूर्वक पूजन किया गया। इस दौरान शासकीय संसाधनों की सुरक्षा, सुचारू संचालन एवं जनपद में *शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था* बनाए रखने की कामना की गई।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें