पक्की सड़क बनी राहगीरों के लिए समस्या
दोस्तपुर/सुल्तानपुर
दोस्तपुर से अखण्डनगर जाने वाली सड़क के लोकनाथपुर से मसूरन जाने वाली सड़क पर जगह -जगह बड़े -बड़े गड्ढे बने हुए हैं जो कि बरसात में राहगीरों के लिए भरी समस्या बनी हुई है तथा बड़े हादसे को न्योता दे रहा है।खराब सड़क के कारण लोकनाथपुर से मसूरन के बीच आने -जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि जलभराव के कारण रात में गड्ढों की गहराई का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता खतरा और भी बढ़ जाता है। जिससे दो पहिया वाहन चालकों के लिए कभी भी बड़ा है हातसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क काफी लम्बे समय से खराब पड़ा है लेकिन कोई भी स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभाग के अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस सम्बन्ध में जब ठेकेदार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि बारिश के कारण कम बंद है जो कि बारिश समाप्त होते ही सड़क मरम्मत का कार्य पुनः शुरू कर दिया जाएगा।
के मास न्यूज पत्रकार ब्रह्मादीन दोस्तपुर

















