बच्चियों ने पुलिसकर्मियों और पत्रकारों की कलाई पर बांधी राखी

0
1

आजमगढ़ अतरौलिया

 

थाना परिसर में दिखा भाई-बहन के स्नेह का भाव, पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा

रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर क्षेत्र के मदियापार स्थित आरपीएस एवं मदर इसरावती पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अनूठी पहल करते हुए थाना परिसर पहुंचकर पुलिसकर्मियों और पत्रकारों की कलाई पर राखी बांधी। छात्राओं ने सर्वप्रथम थाना परिसर में एक रक्षाबंधन लिखकर भव्य रंगोली बनाई।

छात्राओं ने थाना अध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों के माथे पर तिलक लगाकर उनके प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय की बच्चियों ने थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे, उपनिरीक्षकों एवं अन्य पुलिसकर्मियों को राखी बांधी। इसके साथ ही वहां मौजूद पत्रकारों की कलाई पर भी राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्राओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया। थाना परिसर में कुछ देर के लिए भावुक और आत्मीय माहौल बन गया।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि बच्चों और बच्चियों को किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर पुलिस प्रशासन हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और उन्हें भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। छात्राओं की इस पहल से पुलिसकर्मी भी भावुक नजर आए। रक्षाबंधन के इस अवसर पर पुलिस और समाज के बीच स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली। उपस्थित लोगों ने विद्यालय की छात्राओं की इस पहल की सराहना की. संवाददाता संतोष मिश्रा उर्फ सोनू की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें