बरौंसा सुल्तानपुर
कल दिनांक 8/7/2026 को जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र के हयात नगर कोटवा का मामला सामने आया है जहां मटरू एवं वीरेंद्र कुमार की पत्नी कलावती ने आबकारी विभाग और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं पीड़ित कलावती का आरोप है कि यदि उनके परिवार के किसी सदस्य द्वारा अवैध शराब बनाने का कार्य किया जा रहा था तो पुलिस और आबकारी विभाग को नियमानुसार उनके विरुद्ध कार्रवाई करना चाहिए था लेकिन आरोप है की कार्रवाई के दौरान टीम ने उनके घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रख लोहे के बक्से का ताला तोड़ दिया पीड़ित के अनुसार बक्से में रखें 68000 नगद गले का मंगलसूत्र कान का झाला तथा चांदी की पायल गायब है उनका आरोप है कि यह सामान पुलिस और आबकारी विभाग टीम अपने साथ ले गई पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई किए जाने तथा कथित रूप से गायब हुए नगदी और जेवर बरामद कराए जाने की मांग की है
पत्रकार लल्लन के.मास न्यूज़ बरौसा

















