आमने-सामने दो बाइक भिड़ने से दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

0
5

बरौंसा /सुल्तानपुर

दिनांक 18/ 7 /2026शाम को जनपद सुलतानपुर थाना क्षेत्र गोसाईगंज के अंतर्गत इनायतपुर सुदनापुर मोड़ के पास शनिवार शाम दो बाईकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जानकारी के अनुसार सुदनापुर निवासी रवि कसौधन 19 वर्षीय पुत्र संतोष अपने घर से बाइक से कटका की ओर जा रहा था वहीं दूसरी ओर अशोक कुमार 24 वर्षीय पुत्र रामचंद्र मूल निवासी महाराष्ट्र जो कटका बाजार में कमरा लेकर ड्रम बेचने का कार्य करता है अपनी बाइक से आ रहा था इनायतपुर सुदनापुर मोड़ के पास दोनों बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई ग्रामीणों और गोसाईगंज पुलिस की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए तत्काल सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें