नहर में मिला 16 वर्षीय छात्र का शव, जेब से मिले मोबाइल फोन और पांच हजार कैश

0
1

 

मुडिला/ कादीपुर थाना अंतर्गत बुढ़ाना मालापुर नहर से 15 जुलाई 2026 दिन बुधवार दोपहर 2:30 बजे एक नवयुवक का शव का बरामद हुआ। शव मिलने पर तत्काल इसकी सूचना एसपी सुल्तानपुर चारु निगम को दी गई जिससे तुरंत चारु निगम बरामद स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर भेज दिया गया। हालंकि मौत के कारणो का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। मृतक की पहचान अंबेडकर नगर जिले के भीटी थाना अंतर्गत ग्रामसभा दुबाने का पूरा निवासी शाश्वत दुबे उर्फ सुमित पुत्र सुनील कुमार उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है । शाश्वत जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत चंद्रहा स्थित अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते थे। हाल ही में अलग होकर शहर के यश कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं की पढ़ाई करते थे। कोतवाली नगर के विनोवापुरी में रहते थे। जानकारी के मुताबिक शाश्वत 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को अपनी बुलेट बाइक से ननिहाल जाने के लिए निकले थे। जिसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने उसी रात जयसिंहपुर कोतवाली में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार को 2:30 बजे कोतवाली पुलिस को मालापुर कादीपुर नहर में एक शव बहकर आने की सूचना मिलती हैं। सूचना मिलते ही सीओ कादीपुर विनय गौतम कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जिसकी पहचान शाश्वत दुबे के रूप में हुई। मृतक शाश्वत दुबे के जेब से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपए कैश बरामद हुआ है। बुलेट की कोई पता नहीं चल पाया है। कादीपुर सीओ विनय गौतम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।जयसिंहपुर पुलिस ने कॉल डिटेल रिकार्ड (CDR) के आधार पर उन लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है जिससे शाश्वत से आखिरी बार बात हुई है।

 

के मास न्यूज़ पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें