मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर सूखा पड़ने के आसार है, उप कृषि निदेशक गाजीपुर

0
5

गाजीपुर। उप कृषि निदेशक, गाजीपुर ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया है, कि मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर मौसम के विपरीत रहने या सूखा पड़ने के आसार है, उक्त के दृष्टिगत सरकार द्वारा 50 प्रतिशत अनुदान पर संकर प्रजाति के ज्वार, बाजरा व मक्का के बीज समस्त कृषि निवेश केन्द्रों पर उपलब्ध है। संकर ज्वार की जेके-22, संकर बाजरा की वीएनआर-3245, व संकर मक्का की एचपीक्म-5 प्रजाति कृषि निवेश केन्द्रो पर उपलब्ध है। सूखे की स्थिति में ये बीज कम पानी की उपलब्धता में भी सफलता पूर्वक अच्छी उपज देते है। कृषकों को यह भी सलाह दी जाती है, कि ज्यादा पानी चाहने वाली फसल जैसे-धान, अरहर इत्यादि के स्थान पर इन फसलो की खेती को बढ़ावा देना चाहिए। अतः सभी किसान भाईयों से अपील की जाती है कि ससमय कृषि निवेश केन्द्र से सम्पर्क स्थापित करते हुए बीज प्राप्त कर ले।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें