मुडिला/ कादीपुर
मुडिला/लम्भुआ दिनांक 12.07.2026 को विधानसभा लम्भुआ क्षेत्र के डेवाढ़ में मोस्ट निदेशक सपा नेता शिक्षक श्यामलाल निषाद “गुरूजी” ने महाराष्ट्र व गुजरात में मछली पकड़ने का कार्य करने वाले उत्तर भारतीय मछुआरों के साथ उनकी समस्याओं पर चर्चा की।
उक्त अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि:-
1. ग्राम पंचायत वार मछुआरों की सूची बनाकर गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाएगी ताकि वक्त जरूरत पर मछुआरों की पहचान सुनिश्चित की जा सके।
2. मौजूदा बीजेपी सरकार बनाने में मछुआरा समाज की प्रमुख भूमिका रही किंतु बीजेपी ने मछुआरों के हित-उन्नति, सुरक्षा-संरक्षण के लिए कोई काम नहीं किया इसलिए बीजेपी को वोट नहीं दिया जाएगा।
3. उत्तर भारतीय मछुआरों के लिए लम्बे समय से संघर्ष कर रहे शिक्षक श्यामलाल निषाद को 2027 में विधायक और सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।
4. पाकिस्तान की जेल में बंद उत्तर भारतीय मछुआरों को घर वापसी के लिए शिक्षक श्यामलाल निषाद द्वारा प्रयास किया जाय।
कार्यक्रम में मोस्ट प्रमुख जीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, प्रदेश कमेटी छोटेलाल निषाद (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), कमलेश निषाद कटघर, रामजन्म निषाद, रंजीत कुमार निषाद, संदीप कुमार, शिवराम निषाद, रामसुख निषाद, राकेश कुमार निषाद, सिकंदर निषाद, जियालाल निषाद, जवाहर निषाद, राम किशोर निषाद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त शिक्षक श्यामलाल निषाद अपने साथियों के साथ डेवाढ़ में आयोजित पीडीए चौपाल और सपा ब्लाक अध्यक्ष पीपी कमैचा श्रद्धेय महेंद्र यादव के पिता जी की श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
विवेक कुमार पत्रकार मुडिला















