सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल

0
5

 

 

सुल्तानपुर /अखंड नगर

 

सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बेलवाई–मालीपुर मार्ग पर भ्यूरा मोड़ के पास सोमवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की पहचान हो गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा के अनुसार घायल लक्ष्मण पुत्र समारू निवासी चमरूपुर, थाना अखण्डनगर का रहने वाला है। वह बेलवाई से अपने घर लौट रहा था। दुर्घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. विष्णु स्वरूप यादव ने सिर में गंभीर चोट होने पर जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें