उत्तर प्रदेश में चार दिन लगातार छुट्टी, 17 लाख कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर

0
1

 

मुडिला / उत्तर प्रदेश में 17 लाख कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश में होली में 3 दिन का अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने शुक्रवार को इसके आदेश जारी किए। सरकार ने 2, 3 और 4 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है। जबकि 1 तारीख को रविवार है। यानी रविवार से बुधवार तक एक साथ 4 दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 28 फरवरी यानी शनिवार को कार्यदिवस घोषित किया गया है। यानी, इस दिन सभी विभाग खुले रहेंगे और उनमें काम होगा। योगी ने अफसरों को आदेश दिया कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को होली से पहले हर हाल में सैलरी/मानदेय दे दी जाए। इनमें आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी भी शामिल हैं। योगी ने अफसरों को हिदायत दी कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दरअसल, सीएम योगी सिंगापुर और जापान के विदेश दौरे पर गए हुए थे। गुरुवार देर रात ही वह वापस लौटे हैं। इसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किए। शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों को बड़ा तोहफा दिया था।इससे पहले, योगी सरकार ने 1.70 लाख शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को होली से पहले बड़ा तोहफा दिया था। शिक्षा मित्रों को अब 18 हजार और अनुदेशकों को 17 हजार रुपए हर महीने देने का ऐलान किया था। अब तक शिक्षा मित्रों को 10 और अनुदेशकों को 9 हजार रुपए ही मिल रहे थे।

सीएम योगी ने विधानसभा में कहा था- सरकार ने शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के हित में यह कदम उठाया है। पहले सपा सरकार में इन्हें मात्र 3 हजार रुपए मिलते थे। हमारी सरकार ने 2017 में ही 10 हजार किया था। अब महंगाई को देखते हुए एक साथ 8 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सीएम ने स्वास्थ्य विभाग में 75 हजार नौकरी की भी घोषणा की थी

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें