कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दारायपुर में फायरिंग की सूचना

0
1

मुडिला /कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर में गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अच्छेलाल पाठक नामक व्यक्ति को गोली लगने की जानकारी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके की ओर दौड़े। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है। घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। कादीपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें